संसद भवन के द्वार संख्या 5 के सामने प्रांगण में लाल बलुआ पत्थर की पीठिका पर चन्द्रगुप्त मौर्य की 2 1/3 फुट ऊँची प्रतीकात्मक प्रतिमा स्थापित है। इस प्रतिमा के नीचे निम्नलिखित अभिलेख अंकित है:-
''बालक अजापाल चन्द्रगुप्त मौर्य
भावी भारत निर्माता की कल्पना में''
श्रीमती हिल्डा सेलिमैन ने इस प्रतिमा का निर्माण किया और इसे संसद परिसर में स्थापित करने के लिए भेंट किया।